प्लास्टिक मुक्त नोएडा की ओर कदम, कपड़े के थैले बांटकर दिया स्वच्छता का संदेश | Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (21 मई 2025): स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नोएडा प्राधिकरण ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज कर दी है। 20 मई 2025 को गांव वाजिदपुर में एक विशेष प्लास्टिक जागरूकता अभियान के तहत 500 कपड़े के थैले वितरित किए गए। यह अभियान नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से जन स्वाथ्य विभाग, मैसर्स गाइडेंस फाउंडेशन (NGO), और पार्षदों की सहभागिता में आयोजित किया गया।

इस अभियान में इंड्र प्रकाश सिंह (जन स्वाथ्य), गौरव बंसल (पर्यावरण अभियंता) सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। स्थानीय लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कपड़े के थैले के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई।

नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध है और उल्लंघन करने वालों पर सख्त जुर्माना लगाया जाता है। बाजारों में भी नियमित रूप से अभियान चलाए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने नोएडा वासियों से अनुरोध किया कि बाजार जाते समय कपड़े का थैला लेकर जाएं और नोएडा को प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ शहर बनाने में अपना योगदान दें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।