नोएडा (20 मई 2025): थाना फेस-1 पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली एक महिला आरोपी रेनू उर्फ नैना पत्नी अनुराग पाण्डेय को सेक्टर-10, नोएडा स्थित एक पार्क से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन, एक घड़ी, एक पर्स, 12 डेबिट/क्रेडिट/आईडी कार्ड, एक इयरबड्स और 1200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
गोपनीय सूचना पर की गई गिरफ्तारी
थाना फेस-1 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान रेनू ने बताया कि 20 मई 2025 को दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र में स्थित एक घर से उसने पर्स, कार्ड, घड़ी और दो मोबाइल चोरी किए थे। इसके अतिरिक्त दो अन्य मोबाइल भी न्यू अशोक नगर के अन्य घरों से चोरी किए गए थे, जबकि दो मोबाइल सेक्टर-15, नोएडा से चोरी किए गए, जिन्हें बेचकर 1200 रुपये नकद प्राप्त हुए।
पुलिस का कहना है कि महिला आरोपी के खिलाफ नोएडा के विभिन्न थानों में छह मामले पहले से दर्ज हैं, जिनमें चोरी और अवैध संपत्ति रखने जैसी धाराएं शामिल हैं। महिला का आपराधिक इतिहास गंभीर है और उससे जुड़े अन्य मामलों की जांच भी की जा रही है। विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।