दिल्ली वासियों को बीजेपी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 साल का टैक्स दें, बाकि सब माफ!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (20 मई 2025): दिल्ली नगर निगम ने राजधानी वासियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मेयर राजा इकबाल की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह स्पष्ट किया गया कि अब किसी भी नागरिक को न यूज़र चार्ज देना होगा और न ही पुराने टैक्स पर कोई पेनल्टी या ब्याज।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि निगम की पूर्ववर्ती AAP सरकार ने जनता से पैसा तो लिया, लेकिन सुविधाएं नहीं दीं। उन्होंने कहा, “हमने महापौर से आग्रह किया था कि जनता को राहत दी जाए और अब वह मांग पूरी हो गई है। कोई यूज़र चार्ज नहीं लगेगा, न कोई अतिरिक्त भार।”

मेयर राजा इकबाल ने बताया कि इस फैसले से पहले आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई, जिसमें नागरिकों के सुझावों को गंभीरता से लिया गया। उन्होंने कहा, “कल सदन में एक बिल और प्रीएम्बल पेश किया जाएगा। NST स्कीम के तहत 2020 से पहले के टैक्स पूरी तरह माफ होंगे। सिर्फ 5 साल का प्रिंसिपल अमाउंट देना होगा, वो भी बिना पेनल्टी और ब्याज के।”

साफ संकेत है कि MCD अब जनता के साथ संवाद और पारदर्शिता के आधार पर काम करेगी। आने वाले सदन सत्र में इस प्रस्ताव को कानूनी रूप देने की तैयारी है, जिससे लाखों घरों को राहत मिलने की उम्मीद है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।