हीट वेव को लेकर अलर्ट मोड में गौतमबुद्ध नगर प्रशासन, स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (20 मई 2025): जिले में बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। हीट वेव के संभावित प्रभावों से निपटने के लिए प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को परखना शुरू कर दिया है।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डाढा, कासना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मरीजों के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, शीतल वातावरण, बिजली व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता आदि की स्थिति का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं और हीट वेव से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि अत्यधिक गर्मी के समय अनावश्यक बाहर न निकलें और स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
प्रशासन का यह कदम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संकेत देता है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।