नोएडा में नशे के खिलाफ उठी बुलंद आवाज़: ज़िला स्तरीय समिति की अहम बैठक, युवाओं को किया जागरूक
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (20 मई 2025): गौतम बुद्ध नगर के पंचशील बालक इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में आज नार्को कोऑर्डिनेशन केंद्र के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार हुई इस बैठक का उद्देश्य नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से सचेत करना था।
बैठक में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के तहत अब शिक्षा संस्थानों, आरडब्ल्यूए सोसाइटियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जन जागरूकता को व्यापक रूप देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के स्रोतों पर रोक लगाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सभी को सतर्क रहना होगा।

इस अवसर पर तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ. श्वेता खुराना, सहायक पुलिस आयुक्त वर्णिका सिंह, एएनटीएफ एसएचओ सौरभ सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में “नशे के विरुद्ध एक अभियान” के तहत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों ने अपने कैंपस को नशा मुक्त रखने की शपथ भी ली।

अधिकारियों ने आह्वान किया कि भविष्य में पूर्णतः नशा मुक्त घोषित होने वाले शिक्षण संस्थानों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
यह बैठक न केवल एक समन्वय प्रयास थी, बल्कि समाज के हर वर्ग को इस लड़ाई में भागीदार बनाने का एक सशक्त मंच भी साबित हुई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।