राहुल गांधी को किसने कह दिया ‘नए जमाने का मीर जाफर’, पाकिस्तान आर्मी चीफ से की तुलना
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (20 मई 2025): भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक विवादास्पद पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने राहुल गांधी की तुलना पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर से कर डाली। पोस्टर में दोनों नेताओं के चेहरों को आधा-आधा जोड़कर नीचे लिखा गया “इन दोनों का एक ही एजेंडा है।”
मालवीय ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं और पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी साहसिक सैन्य कार्रवाई के लिए बधाई तक नहीं दी, जो भारत की सैन्य क्षमता और प्रभुत्व का स्पष्ट संकेत है।
बीजेपी नेता ने यह भी सवाल उठाया कि राहुल गांधी बार-बार यह पूछते हैं कि हमने कितने जेट खोए, जबकि यह जानकारी पहले ही DGMO की ब्रीफिंग में दी जा चुकी है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कभी यह नहीं पूछा कि पाकिस्तान ने कितने जेट गंवाए या भारतीय सेना की कार्रवाई में पाक एयरबेस पर खड़े कितने विमान नष्ट हुए।
मालवीय ने एक और पोस्ट में राहुल गांधी को “new age Mir Jafar” यानी “नए युग का मीर जाफर” करार दिया, जो देश के साथ गद्दारी का प्रतीक माना जाता है।
इस बयानबाजी ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और आने वाले समय में इसे लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आ सकती है। बीजेपी इस मुद्दे को राष्ट्रवाद बनाम विपक्ष की कथित उदासीनता के तौर पर प्रचारित कर सकती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।