प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
ग्रेटर नोएडा (18 मई 2025): थाना बिसरख पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार को एक मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके दो साथी गिरफ्तार कर लिए गए। घटना कैप्सूल कट के पास उस वक्त हुई जब पुलिस चेकिंग कर रही थी।
थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत हुई मुठभेड़ के सम्बन्ध में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि चार मूर्ति की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार बदमाश भाग निकले। पुलिस ने पीछा करते हुए डी मार्ट सर्विस रोड के पास बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। बदमाशों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग के सामने उतरकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मोहित निवासी औरैया घायल हो गया।
पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान दो अन्य बदमाशों—विराट और भवरराम को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से एक स्विफ्ट डिजायर कार, तीन तमंचे , जिनमें जिंदा व खोखा कारतूस शामिल हैं, और थाना बिसरख क्षेत्र में लूटी गई स्कॉर्पियो कार के चालक से लूटा गया आईफोन बरामद किया गया है।
घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है और इनके अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास:
1.मोहित पुत्र मचल सिंह, निवासी सरैया, थाना बैला, जिला औरैया
– हत्या, लूट, दुर्घटना और आर्म्स एक्ट से जुड़े कुल 10 मुकदमे विभिन्न जिलों में दर्ज हैं।
2.भवरराम पुत्र हनुमन्ना राम, निवासी ऊचला वास रतऊ, थाना लाडनू, जिला नागौर, राजस्थान
– धारा 379 (चोरी) के अंतर्गत मामला दर्ज।
3.विराट पुत्र संजीव सिंह, निवासी ग्राम जगतपुर, थाना ऐरवा कटरा, जिला औरैया
– गुड़गांव में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।