नई दिल्ली, (18 मई, 2025): विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आज केंद्र सरकार की ओर से वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जोरदार सराहना करते हुए इसे “बहुत दूरगामी व स्वागत योग्य कदम” बताया है। उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत 20 से अधिक राजनीतिक दलों के 51 वरिष्ठ नेता 7 टीमों में विभाजित होकर दुनिया भर में भारत के दृष्टिकोण को साझा करेंगे और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करेंगे।
हालांकि, इस सकारात्मक पहल के बीच कांग्रेस के भीतर उपजे विरोध को लेकर विनोद बंसल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस मीडिया प्रमुख जयराम रमेश द्वारा अपनी ही पार्टी के नेता शशि थरूर पर की गई टिप्पणी को न केवल “पार्टी के अंदरूनी अंतर्विरोधों की पोल खोलने वाला” करार दिया, बल्कि इसे कांग्रेस की भारत विरोधी मानसिकता का प्रतीक भी बताया।
बंसल ने तंज कसते हुए कहा कि, “जब कोई कांग्रेसी नेता राष्ट्रहित की बात करता है, तो उसे पार्टी का नहीं माना जाता। क्या कांग्रेस अपने देशभक्त नेताओं को कभी स्वीकार कर पाएगी?”
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह यात्रा सिर्फ कूटनीतिक नहीं बल्कि आतंक के समूल नाश के लिए वैश्विक एकजुटता का प्रयास है और इसके लिए राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर सभी को साथ आना चाहिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।