नोएडा प्राधिकरण द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ सख्त अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (14 मई 2025): नोएडा प्राधिकरण स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है। वर्ष 2024 के स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य को लेकर शहर को और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में आज प्राधिकरण ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष ड्राइव चलाई।

परियोजना अभियंता इंद्र प्रकाश सिंह और गौरव बंसल (जन स्वास्थ्य–I) के नेतृत्व में बांगली मार्केट क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग पर कार्रवाई करते हुए लगभग 70 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त की गई, जिसमें स्नेर्स एंटरप्राइजेज से 45 किग्रा और चौधरी ट्रेडर्स से 25 किग्रा प्लास्टिक जब्त की गई। दोनों दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया।

नोएडा प्राधिकरण ने यह स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई 2022 से लागू सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध के तहत इसके उपयोग पर कड़ी निगरानी और आर्थिक दंड की कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण ने नोएडा वासियों से अपील की है कि बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ लेकर जाएं और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में सहयोग करें।

यदि किसी क्षेत्र में अब भी प्लास्टिक का अवैध उपयोग हो रहा है, तो नागरिक प्राधिकरण को सूचित कर सकते हैं। इस अभियान में स्वास्थ्य निरीक्षक जगपाल सिंह एवं गाइडेड फोर्सेज फाउंडेशन (NGO) के सदस्य भी मौजूद रहे।

नोएडा एक बार फिर स्वच्छता की दिशा में अग्रणी बन रहा है और इसका श्रेय जागरूक नागरिकों व सख्त प्रशासनिक कार्रवाई को जाता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।