नोएडा अथॉरिटी के निलंबित अफसर के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा!
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (15 दिसंबर 2024): यूपी विजिलेंस विभाग ने शनिवार को नोएडा विकास प्राधिकरण के निलंबित ओएसडी रवींद्र सिंह यादव के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। विजिलेंस टीम ने रवींद्र यादव के नोएडा स्थित आवास और इटावा के स्कूल पर छापा मारा।
कई न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ। यादव के पास 16 करोड़ का घर, 15 करोड़ का स्कूल और 60 लाख रुपये के गहने पाए गए। इसके अलावा बड़ी मात्रा में कैश और अन्य महंगी चीजों का भी पता चला है।
रवींद्र यादव को 13 फरवरी 2023 को सस्पेंड किया गया था। जांच के दौरान उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया। विजिलेंस ने जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी, जिसके आधार पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
विजिलेंस ने बताया कि यादव ने सरकारी नौकरी में रहते हुए अकूत संपत्ति बनाई, जो उनकी घोषित आय से कई गुना अधिक है। इस कार्रवाई से नोएडा अथॉरिटी में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।
सरकारी विभागों में ऐसे भ्रष्टाचार के मामलों से शासन सख्ती से निपटने के संकेत दे रहा है।
hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल’ को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।