“आप” सरकार ने दिल्ली के परिवहन में लाया बड़ा बदलाव, कार्यकर्ता जनता से ले रहे फीडबैक!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली, (14 दिसंबर 2024): आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने बीते नौ सालों में दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने में काम किया है। पार्टी कार्यकर्ता इन दिनों “रेवड़ी पर चर्चा” के दौरान दिल्ली के मेट्रो, सड़कों और बस सेवाओं में हुए सुधारों पर लोगों से बात कर रहे हैं।
“आप” कार्यकर्ताओं ने बताया कि दिल्ली में मेट्रो का जाल तेजी से बढ़ा है। जहां पहले मेट्रो की लंबाई 200 किलोमीटर थी, वहीं अब यह 450 किलोमीटर तक पहुंच गई है। इसके चलते दिल्ली के कई इलाके मेट्रो से जुड़ गए हैं, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा हो रहा है।
सड़कों के विकास में भी “आप” सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है। बीते नौ सालों में 10,000 किलोमीटर नई सड़कें बनाई गई हैं और 38 नए फ्लाईओवर बनाए गए हैं। इससे शहर में यातायात सुगम हुआ है और लोगों का सफर आसान और तेज हुआ है। कार्यकर्ताओं का दावा है कि आजादी के बाद 65 सालों में 62 फ्लाईओवर बने थे, जबकि “आप” सरकार ने सिर्फ 9 सालों में 38 फ्लाईओवर बनवाए हैं।
दिल्ली की बस सेवा में भी बड़ा सुधार हुआ है। 9 साल पहले जहां बसों की संख्या 5,000 थी, अब यह बढ़कर 7,700 हो गई है। प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें भी उतारी गई हैं। इससे न केवल यात्रियों को राहत मिली है, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित हुआ है।
“रेवड़ी पर चर्चा” के दौरान कार्यकर्ता लोगों से फीडबैक भी ले रहे हैं। पार्टी का कहना है कि आगामी सरकार बनने पर इन बदलावों को और मजबूत किया जाएगा।।
hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल’ को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।