घंटा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल से फायरिंग करने वाला आरोपी उस्मान गिरफ्तार, मौके से हथियार बरामद
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, (12 मई 2025): थाना सूरजपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक व्यक्ति को गोली मारने के मामले में वांछित आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की। आरोपी को एल.जी. रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार किया गया।
मामला 10 मई का है, जब आरोपी उस्मान ने घंटा गोलचक्कर पर कहासुनी के बाद पीड़ित व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया था। उस्मान ने अवैध पिस्टल से फायरिंग करते हुए पीड़ित को गोली मार दी थी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है।
घटना के संबंध में पीड़ित के भाई की तहरीर पर थाना सूरजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तत्पश्चात, 11 मई को आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की जांच की जा रही है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और आगे की कार्रवाई प्रचलित है।
थाना सूरजपुर पुलिस की इस तत्परता और प्रभावी कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।