गौतमबुद्ध नगर में ऐतिहासिक उपलब्धि, राष्ट्रीय लोक अदालत में 5.83 लाख मामलों का निस्तारण
टेन न्यूज नेटवर्क
गौतमबुद्ध नगर, (11 मई 2025): दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने एक बार फिर न्यायिक इतिहास में मील का पत्थर स्थापित किया है। जिला जज मलखान सिंह की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन के साथ लोक अदालत का शुभारंभ हुआ, जिसमें जिले भर के न्यायिक अधिकारियों और विभागीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अदालत में कुल 5,83,603 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें 1,48,690 मामले न्यायालय स्तर पर और 4,17,591 मामले प्री-लिटिगेशन स्तर पर निपटाए गए। यातायात, परिवहन, पुलिस, राजस्व, बैंक, बीएसएनएल, एनपीसीएल, श्रम न्यायालय और उपभोक्ता अदालत समेत अनेक विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

लोक अदालत में कुल 25.11 करोड़ रुपये की समझौता धनराशि प्राप्त हुई। कोर्ट परिसर में लगे बैंक स्टॉल्स पर भी समस्याओं का समाधान हुआ, जहाँ आर्थिक रूप से कमजोर दो खाताधारकों के मामलों में जिला जज ने मानवीय हस्तक्षेप कर राहत प्रदान की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।