पाकिस्तान से संबंधित सभी गाने,फिल्में तथा वेब सीरीज भारत के OTT प्लेटफार्म पर बंद!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (08 मई 2025): भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देश में संचालित सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म और मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं को निर्देश दिया है कि वे पाकिस्तान मूल की किसी भी वेब-सीरीज, फिल्म, गाना, पॉडकास्ट या अन्य डिजिटल सामग्री का प्रसारण तत्काल प्रभाव से बंद करें। यह निर्देश उन सभी कंटेंट पर लागू होगा जो किसी भी सदस्यता आधारित या मुफ्त मॉडल के तहत भारतीय दर्शकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार ने यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक अखंडता और सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी इस परामर्श में सभी डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अपेक्षा की गई है कि वे अपनी स्ट्रीमिंग लाइब्रेरी की समीक्षा करें और पाकिस्तान निर्मित या पाकिस्तान से प्रेरित किसी भी प्रकार की सामग्री को हटाएं। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर इस निर्देश का पालन नहीं किया गया तो संबंधित प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले को लेकर देशभर में विभिन्न वर्गों से समर्थन मिल रहा है, खासकर ऐसे समय में जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।