सीएम रेखा गुप्ता ने 12 देशों की महिला राजदूतों के साथ की मुलाकात, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (08 मई 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में विभिन्न देशों की बारह महिला राजदूतों से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात का उद्देश्य दिल्ली और इन देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करना और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना था। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर दिल्ली की ओर से समावेशी और प्रगतिशील वैश्विक साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता जताई। महिला राजदूतों ने दिल्ली सरकार की मेहमानवाज़ी की सराहना की और आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी ने भविष्य में और मजबूत साझेदारी की उम्मीद जताई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।