ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में बड़ा हादसा: 16वीं मंज़िल से गिरा प्लास्टर, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (08 मई 2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक हाईराइज़ सोसाइटी में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इको विलेज-2 सोसाइटी में 16वीं मंज़िल से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा अचानक नीचे खड़ी एक कार पर आ गिरा। इस हादसे में कार को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जान-माल का नुकसान टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सोसाइटी की एक ऊपरी मंज़िल से प्लास्टर का भारी टुकड़ा अचानक तेज आवाज के साथ नीचे गिरा और पार्किंग में खड़ी एक कार पर जा गिरा। टकराव इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के निवासी सहम उठे और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

इस घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। लोग सोसाइटी की निर्माण गुणवत्ता और मेंटेनेंस पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल टेन न्यूज़ की टीम इस मामले में अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। जैसे ही मेंटेनेंस विभाग या सोसाइटी के पदाधिकारियों से प्रतिक्रिया मिलती है, खबर को अपडेट किया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।