नई दिल्ली (08 मई, 2025): देशभर के हजारों अभ्यर्थियों को राहत देते हुए UGC-NET जून 2025 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। यह निर्णय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की समय रहते उठाई गई मजबूत आवाज़ का नतीजा है।
दरअसल, आवेदन प्रक्रिया के दौरान लगातार तकनीकी गड़बड़ियों और वेबसाइट की खराब सर्वर स्थिति ने छात्रों को परेशान कर दिया था। कई छात्र समय रहते आवेदन नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में ABVP ने तुरंत यूजीसी-नेट प्राधिकरण से संपर्क कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग की।
ABVP की मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और तिथि बढ़ाने का आश्वासन दिया, जिससे अब किसी भी योग्य अभ्यर्थी का भविष्य तकनीकी समस्याओं के कारण बाधित नहीं होगा।
ABVP ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए छात्रों को भरोसा दिलाया है कि वह आगे भी छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर खड़ी रहेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।