नई दिल्ली (03 मई, 2025): दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एक बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि राजधानी में अब निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम कस दी गई है। उन्होंने कहा कि पेरेंट्स की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली सरकार ने 1677 स्कूलों की फीस को रेग्युलेट करने का निर्णय लिया है।
रेखा गुप्ता ने कहा, “पिछली सरकार में भी फीस बढ़ती रही लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। हमने हर पक्ष से बातचीत कर नया कानून तैयार किया है। वो समय दूर नहीं जब पेरेंट्स अपने बच्चों को गर्व से दिल्ली सरकार के स्कूलों में भेजेंगे।”
दिल्ली के शिक्षा मंत्री अशीष सूद ने भी साफ किया कि यह कदम राजनीति से प्रेरित नहीं बल्कि “राजनीतिक इच्छाशक्ति” का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “AAP सरकार ने निजी स्कूलों के साथ अंदरखाने समझौते किए थे। हमने लूट को बंद किया है और DM रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की है।”
पेरेंट्स ने भी अपनी बात रखी और कहा कि अब जाकर उन्हें पहली बार सुना गया है। उनका कहना था कि पहले की सरकार में दर-दर भटकना पड़ा, लेकिन इस सरकार ने उनकी बात सुनी और उस पर अमल भी किया।
यह नया कानून जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा और पब्लिक के सामने हाउस बुलाकर रखा जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।