“नोएडा में गंदगी और जलभराव पर बड़ी कार्रवाई: ठेकेदारों पर लगे लाखों के जुर्माने”

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (02 मई 2025): नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा किए गए व्यापक स्थलीय निरीक्षण में सेक्टर-55, 56, 62, 63 और उद्योग मार्ग सहित कई इलाकों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर ठेकेदारों पर लाखों रुपये के जुर्माने लगाए गए।

पप्राधिकरण के अनुसार, सेक्टर-62 में जलभराव की गंभीर स्थिति पर M/s Ausan Construction पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया। वहीं सेक्टर-55 और जोनल रोड नंबर 6 में गंदगी और जलजमाव के चलते संबंधित एजेंसियों पर ₹50,000 के जुर्माने की कार्रवाई की गई।

इसके अलावा, डीएनडीएससीसी मार्ग और उद्योग मार्ग पर कूड़ा जमा होने व मिट्टी से ड्रेनों के भराव पर Messrs Launch Services Limited पर भी ₹50,000 का आर्थिक दंड लगाया गया।

नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि साफ-सफाई, जलनिकासी और सौंदर्यीकरण से जुड़ी किसी भी लापरवाही को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ज़िम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कदम उठाए जाएंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।