ग्रेटर नोएडा (02 मई 2025): श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई 2025 को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा स्थित प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें प्राधिकरण के विभिन्न विभागों से जुड़े श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक समाज की आधारशिला होते है। उनके द्वारा ईमानदारी से किए गए परिश्रम और समर्पण से ही शहर की सफाई, व्यवस्था एवं विकास सुनिश्चित हो पाता है। उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि कर्तव्यनिष्ठा ही किसी भी संस्था की सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि प्राधिकरण के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर ग्रेटर नोएडा को एक आदर्श शहर बनाने में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण द्वारा चयनित उत्कृष्ट कर्मचारियों एवं श्रमिकों को उनकी सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के पश्चात सभी उपस्थितों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में ओएसडी अभिषेक पाठक के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक श्री चेतराम सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।