स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज सिंह ने जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (01 मई, 2025): दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने जनकपुरी स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का आज औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पाई गई कुछ कमियों को लेकर उन्होंने मेडिकल सुप्रीटेंडेंट और स्टाफ के साथ विशेष बैठक की।

डॉ. सिंह ने कहा, “यह अस्पताल काफी भीड़भाड़ वाला है, लेकिन यहां सफाई और कार्यप्रणाली संतोषजनक है। कुछ कमियां जरूर हैं, लेकिन उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। 20-25 दिनों में बदलाव दिखने लगेगा।”

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वे खुद डॉक्टरों के साथ बैठकर अस्पताल के संचालन को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे। सरकार का उद्देश्य राजधानी के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।