आतंकी हमले के विरोध में इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन ने निकाला कैंडल मार्च

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (30 अप्रैल 2025): जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा के साइट-4 स्थित इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मंगलवार शाम को एक श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह कैंडल मार्च वेनिस मॉल से शुरू होकर रामलीला मैदान, साइट-4 गोलचक्कर तक निकाला गया।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मार्च उन निर्दोष भारतीयों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया जो पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हो गए। इस मार्च के माध्यम से व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने देश के प्रति एकजुटता दिखाई और आतंकवाद के खिलाफ अपने कड़े विरोध को दर्ज कराया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की गई।

इस मौके पर एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी रविदत्त शर्मा, राजेंद्र सिंघल, अरुण गुप्ता, शैलेंद्र सिंघल, शिवकुमार शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, अतुल जैन, सुरेंद्र कुमार, डी. के. गर्ग, नवनीत गुप्ता, पवन शर्मा, गौरव गर्ग, संजीव मांगलिक, सुरेश गुप्ता और मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार से आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की। कार्यक्रम ने न सिर्फ शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया, बल्कि समाज को एकजुट होने का संदेश भी दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।