सुभाष शर्मा के सौजन्य से राहगीरों के लिए शीतल जल प्याऊ का निर्माण

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (30 अप्रैल 2025): गर्मियों की तपती दोपहरी में राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 स्थित गेट नंबर 1 पर एक ठंडे जल की प्याऊ का निर्माण कराया गया है। यह नेक कार्य क्षेत्र निवासी सुभाष चंद्र शर्मा (A-287) द्वारा अपने पिताजी स्वर्गीय विशनदत्त शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर कराया गया। इस प्याऊ से राहगीरों को शीतल जल की सुविधा मिलेगी, जो इस भीषण गर्मी में अत्यंत सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में मौजूद सुनील प्रधान ने सुभाष शर्मा की दरियादिली और समाजसेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि वे सदैव ऐसे पुण्य कार्यों में आगे रहते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी सुभाष शर्मा द्वारा गेट नंबर 4 पर आरओ सिस्टम लगवाया गया था, जिससे लोगों को स्वच्छ जल की सुविधा मिल रही है। उनके इन सत्कर्मों के लिए समाज की ओर से बारंबार धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस मौके पर सुभाष शर्मा के साथ उनकी माताजी रामवती देवी भी उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में आरडब्लूए अध्यक्ष सूरत नागर, राजू पंडित, हरिशंकर शर्मा, चंद्रपाल बंसल, पप्पी बसोया, गौतम नागर, पप्पू, इंद्राज, विनोद सहित अनेक स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने इस कार्य की सराहना की और सुभाष शर्मा को बधाई दी।

यह पहल समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देने वाली है और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने वाली मिसाल है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।