बिसरख क्षेत्र में कबाड़ में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29 अप्रैल 2025): ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुदामापुरी पुलिया के पास बीती रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई। देर रात कबाड़ के ढेर में अचानक आग भड़क उठी, जो तेजी से फैलती हुई आसपास की अस्थाई दुकानों तक पहुंच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते कई दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमों के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार आग की शुरुआत पुलिया के पास रखे कबाड़ से हुई थी। इसके बाद लपटों ने वहां स्थित अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकानदारों और स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ भी बचाने में असमर्थ रहे।गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी मात्रा में सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस और दमकल विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और कई लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए।

फिलहाल प्रभावित दुकानदारों की सूची तैयार की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।