राहुल गांधी का पीएम मोदी को पत्र: पहलगाम हमले पर बुलाइए संसद का विशेष सत्र

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (29 अप्रैल 2025): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरी चिंता जताई है और अनुरोध किया है कि संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जाए।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा है, “इस महत्वपूर्ण समय में भारत को यह दिखाना चाहिए कि हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट हैं।” उन्होंने कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाया जाए, ताकि देश को एकता और दृढ़ निश्चय का संदेश दिया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले ने हर भारतीय को झकझोर दिया है और अब समय है कि राजनीतिक दल मिलकर एकजुटता का प्रदर्शन करें।

विपक्ष का मानना है कि संसद के विशेष सत्र से आतंक के खिलाफ भारत की साझा प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश दुनिया को जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।