नई दिल्ली (28 अप्रैल, 2025): दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 स्थित श्री निकेतन अपार्टमेंट के पास झुग्गियों में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना की सूचना 27 अप्रैल 2025 को सुबह 11:55 बजे मिली। आग पर काबू पाने के लिए कुल 20 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। घटना में कई जानें जाने की आशंका है, जबकि राहत व बचाव कार्य देर रात तक चलता रहा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि राहत कार्य के लिए स्थानीय विधायक और एसडीएम तुरंत मौके पर पहुंचे। टॉयलेट, दवाइयां और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। बेघर परिवारों को पास के स्कूलों में शिफ्ट किया जा रहा है।
हालांकि, आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने के पांच मिनट के भीतर फायर स्टेशन से मात्र 2 घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, जब तक बच्चे जल चुके थे। भारद्वाज ने पूछा कि अगर मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक उसी विधानसभा क्षेत्र में थे, तो वे तुरंत घटनास्थल पर क्यों नहीं पहुंचे?
उन्होंने आरोप लगाया कि रात 10 बजे तक न तो भोजन, न ही मेडिकल सुविधा मुहैया कराई गई थी और मृतकों के परिजनों को पुलिस धमका रही है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय पर प्रतिक्रिया देकर इस त्रासदी को टाल सकता था?
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।