नोएडा में 2200 करोड़ की अवैध जमीन पर चला बुलडोजर! | Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (26 अप्रैल, 2025): नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने आज 26 अप्रैल 2025 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-145, ग्राम बेगमपुर में 31.3828 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा हटाया। इस कार्रवाई में करीब 2200 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

यह जमीन पहले से ही नोएडा प्राधिकरण की थी, लेकिन अवैध कब्जाधारियों ने इस पर निर्माण कर लिया था। कई वर्षों से इस मामले में कानूनी लड़ाई चल रही थी। जिला प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेशों के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन को खाली कराया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, नोएडा प्राधिकरण की टीम और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण हटाया गया और क्षेत्र को पूरी तरह से कब्जा मुक्त किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, यह जमीन नोएडा प्राधिकरण की स्वामित्व वाली है और इस पर किसी भी किस्म का कोई स्थगन आदेश या विवाद नहीं था। इससे पहले कुछ लोगों ने कोर्ट में याचिकाएं डाली थीं, लेकिन न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया था कि जमीन प्राधिकरण की है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।