तकनीक से सड़क सुरक्षा का संकल्प: मिशन कर्मयोगी कार्यशाला में उमड़ा जनसैलाब

टेन न्यूज नेटवर्क

गौतमबुद्ध नगर, (26 अप्रैल 2025): गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को “मिशन कर्मयोगी और सड़क सुरक्षा” विषय पर एक बड़ी कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त बी.एन. सिंह के नेतृत्व में एक हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को तकनीक से जोड़ते हुए नवाचारों को बढ़ावा देना था। परिवहन आयुक्त बी.एन. सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) और ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) जैसी तकनीकों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि रायबरेली में बने इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और जल्द ही गौतमबुद्ध नगर में भी इसकी शुरुआत होगी।

कार्यशाला में अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने कहा कि सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की है। उन्होंने स्कूलों में सड़क सुरक्षा नोडल शिक्षकों की नियुक्ति को एक सकारात्मक पहल बताया। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने भी कहा कि जागरूकता और तकनीक के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सकता है।

समापन सत्र में बी.एन. सिंह ने सभी प्रतिभागियों से सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यशाला ने यह संदेश दिया कि तकनीक और जनसहभागिता से सड़कें और जीवन दोनों सुरक्षित बनाए जा सकते हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।