गौवंश संरक्षण को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
टेन न्यूज नेटवर्क
गौतम बुद्ध नगर, (25 अप्रैल 2025) – जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला की अध्यक्षता में गो आश्रय स्थलों के संचालन, प्रबंधन एवं समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर एक भी निराश्रित गौवंश न दिखे। सभी संबंधित विभाग अभियान चलाकर उन्हें आश्रय स्थलों में पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जानबूझकर गौवंश छोड़ने वाले पशु मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि गौशालाओं में भूसा, हरा चारा, पानी, छायादार स्थान और गर्मी से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था हो। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करें और वहां मौजूद पशुओं की वास्तविक संख्या पोर्टल पर दर्ज करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने अपील की कि गौवंशों के भरण-पोषण के लिए गो संवर्धन एवं संरक्षण कोष में अधिक से अधिक लोग दान करें। यह खाता केनरा बैंक, सूरजपुर शाखा में स्थित है, खाता संख्या 110221471889 और IFSC कोड CNRB0018690 है।
उन्होंने कहा कि सभी गो आश्रय स्थलों पर CCTV कैमरे लगाए जाएं और उनका आईपी एड्रेस मुख्यालय को भेजा जाए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सभी गौवंशों को रेडियम पट्टी पहनाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में पशुपालन विभाग, प्राधिकरण, स्थानीय निकायों के अधिकारी व अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।