हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने सौंपा ज्ञापन
टेन न्यूज नेटवर्क
गौतम बुद्ध नगर (24 अप्रैल 2025): पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने आज ज़ोरदार तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद की। संगठन के ज़िला अध्यक्ष अजय चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा।
यह संगठन 1008 महंत राजू दास (हनुमानगढ़ी, अयोध्या) के मार्गदर्शन में कार्यरत है, और लगातार हिंदू समाज की सुरक्षा, धार्मिक जागरूकता और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सक्रिय है।
ज्ञापन में संगठन ने पश्चिम बंगाल और पहलगाम क्षेत्र में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं को गंभीर बताते हुए तुरंत सख़्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन को अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे ने स्वीकार किया और भरोसा दिलाया कि मामले को प्राथमिकता से संबंधित उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने दो टूक कहा कि धर्म और राष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर उनकी चुप्पी असंभव है। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने स्पष्ट किया कि वह भविष्य में भी समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा आवाज़ उठाता रहेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।