नोएडा (23 अप्रैल 2025): नोएडा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बाइक धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-58 व अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम से मनिन्दर कुमार नामक आरोपी को उसके निवास स्थान से दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, मनिन्दर कुमार पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहा था। वह एम0आई0पी0 कंपनी में डायरेक्टर, प्रमोटर और एकाउंटेंट की भूमिका में था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने और उसके साथी राजेश खंडवाल ने “मैपल इनोवेटिव प्रमोटिव” नामक कंपनी के जरिए आम जनता को मोटा लाभ दिलाने का झांसा दिया। योजना के तहत लोगों से कहा गया कि यदि वे 62,100 रुपये जमा करेंगे तो उन्हें हर माह 10,100 रुपये एक वर्ष तक मिलेंगे, साथ ही 5,000 रुपये का तत्काल कमीशन भी मिलेगा। दावा किया गया कि एक साल में उनकी रकम दोगुनी हो जाएगी।
आरोपी ने बताया कि निवेशकों को फुसलाकर दो बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये जमा कराए गए। नकद भुगतान मुख्यतः खुद मनिन्दर कुमार ही लेता था। जब पर्याप्त धन एकत्र हो गया, तो वह और उसके सभी साथी अपना-अपना हिस्सा लेकर फरार हो गए। पुलिस को लंबे समय से इस आरोपी की तलाश थी और उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उच्चाधिकारियों ने उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
इस गिरफ्तारी से बाइक स्कीम धोखाधड़ी के पीड़ितों को इंसाफ की उम्मीद जगी है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।