UPSC CSE में चयनित प्रीति चौहान का ग्रेटर नोएडा में भव्य स्वागत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (23 अप्रैल 2025): ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर 82 की EWS पॉकेट 12 की रहने वाली प्रीति चौहान ने UPSC CSE परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पॉकेट 7 पहुंचने पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे और उनकी टीम ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर तथा पारंपरिक दुपट्टा ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। प्रीति की इस सफलता पर पूरे पॉकेट में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का माहौल बन गया।

प्रीति के स्वागत में ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे पॉकेट में जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि प्रीति चौहान ने समाज का मान बढ़ाया है और हमें उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रीति की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करेगी।

स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी शामिल हुए, जिनमें गोरे लाल, संजय पांडेय, चंदन, सुशील पाल, दीपक तिवारी, अंगद सिंह, रमेश शर्मा, विष्णु शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। सभी ने प्रीति को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पूरे इलाके में इस सफलता को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा और प्रीति चौहान अब स्थानीय युवाओं की रोल मॉडल बन चुकी हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।