हनुमान जयंती पर नोएडा में भव्य शोभायात्रा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (20 अप्रैल 2025): नोएडा में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 4000 से 5000 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस शोभायात्रा में 250 से 300 बाइक, 15 से 20 ई-रिक्शा, 30 से 40 चार पहिया वाहन तथा बड़ी संख्या में पैदल श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। भारी संख्या में लोगों की भागीदारी और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुचारू बनाए रखने हेतु विशेष यातायात डायवर्जन योजना लागू की है।

शोभायात्रा का आरंभ नोएडा के सेक्टर 63 से होकर सेक्टर 63ए, बहलोलपुर चौकी, पुस्ता रोड, गढ़ी बहलोलपुर गोलचक्कर, सेक्टर 69 ट्रांसपोर्ट नगर चौक, हल्दीराम कंपनी (सेक्टर 65), डीएस ग्रुप तिराहा, क्लौ काउंटी सोसाइटी (सेक्टर 121), गढ़ी चौखंडी चौकी, परथला फ्लाईओवर, परथला पुलिस चौकी, सर्फाबाद, टिवोली फार्म, यदु पब्लिक स्कूल, राघव ग्लोबल स्कूल (सेक्टर 122), शौर्य फार्म, सेक्टर 52 अंडरपास, होशियारपुर होते हुए हनुमान मंदिर सेक्टर 34 पर समापन होगा।

यात्रा मार्ग में संभावित यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा निम्नलिखित डायवर्जन बिंदु निर्धारित किए गए हैं:

1. एनएच-24 से छिजारसी बहलोलपुर से परथला/ट्रांसपोर्ट नगर चौक की ओर जाने वाला यातायात अब मॉडल टाउन गोलचक्कर (सेक्टर 62) होकर गंतव्य तक जाएगा।

2. होशियारपुर तिराहा (सेक्टर 52) से परथला गोलचक्कर होते हुए किसान चौक की ओर जाने वाला यातायात शौर्य बैकेट हॉल से सामने यू-टर्न लेकर सेक्टर 74, 77 नॉर्थ आई जंक्शन होते हुए सोरखा और बिसरख हनुमान मंदिर गोलचक्कर से अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

3. एलीवेटेड रोड से डीएस ग्रुप तिराहा होकर क्लौ काउंटी/परथला गोलचक्कर की ओर जाने वाला यातायात कैलाश अस्पताल के पास यू-टर्न लेकर सेक्टर 51 मैट्रो स्टेशन होकर आगे बढ़ेगा।

4. किसान चौक/परथला से सेक्टर 52 अंडरपास होते हुए होशियारपुर की ओर जाने वाला यातायात भगवती गार्डन के पास यू-टर्न लेकर डीएस ग्रुप तिराहा से एलीवेटेड रोड सेक्टर 60 होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगा।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि वह निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचें। साथ ही नागरिकों से यह भी अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।