नोएडा (20 अप्रैल 2025): आज सुबह दिन निकलते ही नोएडा से आग लगने की खबर सामने आई है। बता दें कि सेक्टर 46 में एक बिल्डिंग की AC में आग लग गई। वही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
सीएफओ गौतमबुद्ध नगर प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 20 अप्रैल को करीब सुबह 4:30 बजे फायर ब्रिगेड यूनिट को सूचना मिली कि नोएडा के सेक्टर 46 की एक बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर स्थित एक मकान की AC में आग लग गई है। सूचना पर तुंरत कार्रवाई करते हुए हमने फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर भेजी। क्योंकि शुरुआत की सूचना में हमें यहां लोगों के हंसने की सूचना भी मिली थी। और हमने आग पर काबू पाया और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग एसी से लगी थी और जिससे आग पूरे कमरे में फैल गई थी। लेकिन हमने मौके पहुंच कर आग पर काबू पाया सभी को सुरक्षित किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।