बाबा साहब की जयंती पर “जश्न-ए-भीमोत्सव” में युवाओं का सम्मान

टेन न्यूज नेटवर्क

गौतम बुद्ध नगर, (19 अप्रैल 2025): डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में “जश्न-ए-भीमोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय, नोएडा (मुख्यमंत्री अभ्युदय केंद्र) में किया गया। इस खास मौके पर समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हमारे समाज को दिशा देता है। उन्होंने कहा कि अगर आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं तो एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन अगर आप एक महिला को शिक्षित करते हैं तो पूरा समाज शिक्षित होता है।

मंत्री जी ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की सराहना करते हुए बताया कि इससे अब गरीब परिवारों के बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग पाकर सरकारी नौकरी में चयनित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो छात्र सफल नहीं हो पाते, उनके लिए कौशल विकास योजना से स्वरोजगार का रास्ता खोला जा रहा है।

इस अवसर पर पुस्तकालय से पढ़कर सफल हुए 31 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से पिंकी मसीह शामिल रहीं, जिन्होंने UPSC 2023 में 948वीं रैंक प्राप्त की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।