नेशनल हेराल्ड घोटाले के खिलाफ भाजयुमो का जन आक्रोश मार्च

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (18 अप्रैल 2025): नेशनल हेराल्ड घोटाले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय से तिलपता गोलचक्कर तक भव्य जन आक्रोश मार्च निकाला। यह विरोध मार्च भाजपाइयों के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राज नागर के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मार्च के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश में घोटालों की जननी रही है। उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार और घोटाले चरम सीमा पर थे, जिनमें नेशनल हेराल्ड केस भी एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने देश की संपत्तियों का दुरुपयोग करते हुए समाचार पत्र के नाम पर खुली लूट मचाई। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस लूट के खिलाफ हमेशा खड़ी रहेगी और दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष राज नागर ने कहा कि एसोसिएट जनरल और नेशनल हेराल्ड परिवार से जुड़ा यह घोटाला मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित 661 करोड़ रुपये का घोटाला है। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और उनके करीबियों को सीधे-सीधे इस घोटाले का अपराधी बताया और जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनकी गिरफ्तारी की पुरजोर मांग करती है।

जन आक्रोश यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी, देवेंद्र त्यागी, दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कौरी, मनोज गर्ग, सुनील भाटी, पवन नागर, सत्येंद्र नागर, देवा भाटी, कर्मवीर आर्य, अमित पंडित, ओमकार भाटी, अरुण शर्मा, वीरेन्द्र भाटी, चेतन वशिष्ठ, ठाकुर शक्ति रावल, बालेश्वर नागर, बृजेश ठाकुर, अनुराग शर्मा, ऋषभ शर्मा, श्याम रावत, इंद्र नागर, रवि जिंदल, बलराज भाटी, पवन रावल, रजनी तोमर, संगीता तिवारी, गायत्री तिवारी, अखिलेश नागर, जितेंद्र भाटी, अर्पित तिवारी, मुकेश चौहान, धीर राणा, महेंद्र प्रधान, महेश शर्मा, इंद्रजीत टाइगर और सतीश भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

जन आक्रोश मार्च के माध्यम से भाजपा ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करती रहेगी और देश की संपत्तियों की लूट को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।