गौर सिटी मॉल के पास डंपर ने कार को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा वेस्ट, (18 अप्रैल 2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां गौर सिटी मॉल के पास एक बेकाबू डंपर ने तेज रफ्तार में एक कार को टक्कर मार दी। यह हादसा उस समय हुआ जब कार सवार अपने परिवार के साथ एक निजी शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि वह अपनी भाभी के निधन पर शोक जताने जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक डंपर ने उनकी कार में तेज गति से टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि इस गंभीर टक्कर में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
पीड़ित पक्ष ने इस हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी है। हालांकि, जब टेन न्यूज़ नेटवर्क की टीम ने इस घटना को लेकर सेंट्रल नोएडा डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और थाना बिसरख के अधिकारियों से संपर्क किया, तो किसी ने भी इस दुर्घटना की पुष्टि नहीं की और न ही कोई जानकारी उपलब्ध कराई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गौर सिटी मॉल के पास तेज रफ्तार भारी वाहन अकसर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, और प्रशासन को इस पर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। फिलहाल पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।