जेवर विधायक ने किया नयारा एनर्जी के पहले पेट्रोल पंप और ऊर्जा स्टेशन का शुभारंभ
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (12 दिसंबर 2024): यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आज नयारा एनर्जी के पहले पेट्रोल पंप और ऊर्जा स्टेशन का भव्य शुभारंभ हुआ। सेक्टर-28 में स्थित इस अत्याधुनिक ऊर्जा स्टेशन का उद्घाटन जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया।
इस ऐतिहासिक मौके को लेकर जेवर विधायक ने अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा, “यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में नयारा एनर्जी के पहले पेट्रोल पंप और ऊर्जा स्टेशन की शुरुआत होना क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।”
इस कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सीईओ अरूणवीर सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह ऊर्जा स्टेशन क्षेत्र के निवासियों और वाहनों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।
नयारा एनर्जी द्वारा स्थापित यह पेट्रोल पंप और ऊर्जा स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर माना जा रहा है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में यह पहल स्थानीय उद्योगों और परिवहन को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक होगी।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।