नोएडा की सोसायटी में महिलाओं के बीच छिड़ी जंग! | वीडियो वायरल

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (13 अप्रैल 2025): नोएडा के पारस सीजन सोसाइटी में एक गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है, जहां दो महिलाओं के बीच हाथापाई हो गई। घटना सोसाइटी के बाजार में शुक्रवार शाम को हुई, जब एक महिला ने दूसरी महिला को गाली देने का आरोप लगाते हुए उसकी बालों को पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। यह घटना वहां मौजूद अन्य महिलाओं के हस्तक्षेप के बाद शांत हुई।

पीड़िता, वसुंधरा, जो कि सोसाइटी में अपने फ्लैट में 10 साल से रह रही हैं, उन्होंने बताया कि दोनों के बीच वॉट्सऐप पर कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। वसुंधरा का कहना था कि आरोपी महिला ने वॉट्सऐप पर गाली-गलौच की थी, और जब उन्होंने इसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी महिला ने शाम को मार्केट में उनका सामना करते ही उन्हें फिर से गालियां दी।

वसुंधरा के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी महिला ने उन्हें बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि वसुंधरा ने उसकी मां को गाली दी। जबकि वसुंधरा का दावा है कि उन्होंने किसी भी प्रकार की गाली नहीं दी थी। इसके बाद आरोपी महिला ने उनके चेहरे पर थूका और बोतल से मारा।

इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक महिला को बालों से पकड़ते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरी महिला मदद की गुहार लगा रही है। वीडियो में कुछ अन्य महिलाएं भी नजर आ रही हैं, जो दोनों महिलाओं को अलग करने का प्रयास कर रही हैं।

सोसाइटी के अन्य निवासियों ने इस घटना के बाद आरोपित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने इस मामले में शांति भंग के तहत आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की। एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि वायरल वीडियो के आधार पर शांति भंग के आरोप में आरोपी महिला के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासी अब आरोपित महिला को सोसाइटी से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि आगे की जांच की जा रही है और यदि आवश्यक हुआ तो अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।