भाजपा का सक्रिय सदस्य व वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन दादरी में संपन्न, कार्यकर्ताओं में जोश

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10 अप्रैल 2025): जनपद गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दादरी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन मोहन कुंज आशीर्वाद भवन, दादरी में किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान फूल मालाओं और पार्टी पटका पहनाकर किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण स्पष्ट रूप से झलकता नज़र आया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर उपस्थित रहे, जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। संचालन की जिम्मेदारी जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने निभाई। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं और जनता के आशीर्वाद से डबल इंजन की सरकार सफलता से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मज़बूत और खुशहाल हो रहा है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सशक्त कानून व्यवस्था ने उत्तर प्रदेश को निवेश का केंद्र बना दिया है।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि पार्टी की नीति, सिद्धांत और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं को लेना होगा। 2027 के चुनाव में गौतमबुद्ध नगर से और बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। सक्रिय सदस्यों के साथ यह संवाद भाजपा संगठन की रीढ़ है और इनकी ऊर्जा ही “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास” के मंत्र को साकार करती है।

इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, सुभाष भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, पवन रावल, सेवानन्द शर्मा, सतेन्द्र नागर, पवन नागर, सतेन्द्र अवाना, कर्मवीर आर्य, वीरेन्द्र भाटी, वेदप्रकाश गुप्ता, जगभूषण गर्ग, जतन गर्ग, राजीव सिंघल, संजय भाटी, राज नागर, अरुण प्रधान, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, जितेंद्र भाटी, रवि जिन्दल, विमल पुंडीर, मनोज भाटी, अर्पित तिवारी, मुकेश चौहान और इंटरजीत टाइगर समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ और आगामी चुनावों के लिए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।