नोएडा, (09 अप्रैल 2025): नोएडा के सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना और इस गंभीर बीमारी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
इस कार्यक्रम का आयोजन आकांक्षा समिति, गौतमबुद्ध नगर द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. अंकिता राज कर रही हैं। समिति द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान बालिकाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, जिससे उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकेगा।
इस अवसर पर कई प्रमुख राजनेता और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी और विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी जैसे गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और जनसहयोग से परिपूर्ण रहा। इस पहल से नोएडा समेत समूचे उत्तर प्रदेश में महिला स्वास्थ्य को लेकर एक सकारात्मक संदेश गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।