ग्रेटर नोएडा (09 अप्रैल 2025): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में जैन जगत के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती अपूर्व उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ विवेक गुप्ता ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी पूजा अर्चना की। इसका उद्देश्य अहिंसा, सत्य और ज्ञान के प्रतीक भगवान महावीर के जीवन, शिक्षाओं और आध्यात्मिक विरासत को श्रद्धांजलि देना है। छात्रों, संकायों और कर्मचारियों को जैन धर्म के मूल सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना, जिसमें अहिंसा, सत्य और करुणा शामिल हैं। महावीर जयंती के महत्व को उजागर करने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों, प्रार्थनाओं और चर्चाओं में विश्वविद्यालय समुदाय को शामिल करना है।

विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने कहा कि लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होने वाला ही महावीर बन सकता है। भगवान महावीर ने अपने जीवन में एक लक्ष्य बनाया और उसी लक्ष्य को साधने का काम किया।उन्होंने कहा कि शांति,संयम और सद्भावना से जुड़े भगवान महावीर के संदेश विकसित भारत के निर्माण में देश के लिए प्रेरणापुंज है। सभी को उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है। जो मौन की साधना और शरीर को तपाने के लिए तत्पर हो,जिसके मन में संपूर्ण प्राणीमात्र के प्रति दया की भावना हो और संपूर्ण मानवता के उज्जवल भविष्य की मनोकामना रखता हो। उन्होंने कहा कि केवल जैन धर्म ही नहीं बल्कि समूची मानवता की सेवा के लिए भगवान महावीर ने व्यतीत किया था।
इस दौरान डीन रिसर्च डॉ भुवनेश कुमार,स्पोटर्स डायरेक्टर डॉ कपिल दवे, लेफ्टिनेंट यशोधरा राजे,अक्षित,रिशांक अग्रवाल समेत विभिन्न विभागों के डीन और एचओडी मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।