नोएडा (09 अप्रैल, 2025): नोएडा के सेक्टर-52 स्थित FONRWA कार्यालय में 16 अप्रैल 2025 को शाम 5 बजे बिजली से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक नोएडा क्षेत्र के मुख्य अभियंता हरीश बंसल की अध्यक्षता में होगी।
इस बैठक का उद्देश्य नोएडा क्षेत्र में हो रही बिजली की समस्याओं का गहन विश्लेषण करना और उनके स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना है। यह निर्णय 8 अप्रैल को फोन के माध्यम से हुई चर्चा के बाद लिया गया, जिसमें सेक्टर-52 स्थित FONRWA कार्यालय के अध्यक्ष ने बिजली संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
बैठक में विद्युत नगरीय वितरण मंडल-प्रथम, द्वितीय, नोएडा के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता (खंड-पश्चिम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, सप्तम) और संबंधित उपखंड अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मुख्य अभियंता ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी बैठक से पहले अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करें और स्थानीय प्रतिनिधियों व कर्मचारियों से मिलकर समस्याओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करें।
सभी अधिकारी बैठक में समस्या, समाधान और सुझावों के साथ भाग लेंगे। साथ ही बैठक की कार्यवाही को कार्यालय में फोटोयुक्त रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।
यह बैठक नोएडा वासियों की लंबे समय से चल रही बिजली कटौती, फाल्ट और वोल्टेज की समस्याओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि इस बैठक से बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार आएगा और जनसुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।