रिश्वत लेते पकड़े गए नोएडा के चौकी इंचार्ज प्रदीप गौतम, वीडियो वायरल होने पर बर्खास्त!

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (06 अप्रैल, 2025): थाना फेस-1 की गोलचक्कर पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप गौतम को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह 20,000 रुपये की रिश्वत लेते साफ़ दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के सामने आते ही गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदीप गौतम को पहले सस्पेंड और फिर जांच के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया।

यह कार्रवाई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई। वायरल वीडियो की जांच एसीपी-2 नोएडा द्वारा की गई, जिसमें यह पुष्टि हुई कि उपनिरीक्षक प्रदीप गौतम द्वारा रिश्वत ली जा रही है। इसके आधार पर उनके खिलाफ थाना फेस-1 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं 7/13 के तहत एफआईआर संख्या 128/2025 दर्ज की गई है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी उपनिरीक्षक ने वीडियो बनाने वाले को ही फंसाने की कोशिश की थी। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और जांच रिपोर्ट ने सच्चाई सामने ला दी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।