नोएडा (04 अप्रैल 2025): नोएडा के सेक्टर-15 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर दी। घटना थाना फेस-1 क्षेत्र की है। पुलिस को इसकी सूचना डायल 112 पर मृतका के बेटे ने दी।
हथौड़े से मारकर की हत्या
पुलिस के अनुसार, आरोपी नुरुल्लाह हैदर (55 वर्ष) ने शुक्रवार को अपनी पत्नी आसमा खान (42 वर्ष) के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही थाना फेस-1 पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है।
मृतका के बेटे ने दी थी पुलिस को सूचना
हत्या की जानकारी मृतका के बेटे ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपी पति नुरुल्लाह हैदर को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।