Breaking News: WAQF Board में होंगे 10 मुस्लिम सदस्य, पिछड़े मुसलमानों को भी प्रतिनिधित्व
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (02 अप्रैल 2025): लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक (WAQF Amendment Bill) पर चर्चा के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि संशोधित विधेयक के तहत वक्फ बोर्ड में 10 मुस्लिम सदस्य होंगे, जिनमें पिछड़े वर्गों के मुसलमानों को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसके अलावा, वक्फ बोर्ड में तीन सांसदों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे विधेयक को और अधिक समावेशी बनाया जा सके।
रिजिजू ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी मस्जिद के प्रबंधन में सरकार कोई दखल नहीं देगी। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए यह संशोधन लाया गया है। सरकार का उद्देश्य मुस्लिम समाज की बेहतरी और उनके अधिकारों की रक्षा करना है, न कि धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करना।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।