ब्रेकिंग न्यूज़: जनकपुरी में जनक सिनेमा के पास पार्किंग में लगी आग, तीन कारें जलकर खाक
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (01 अप्रैल 2025): जनकपुरी इलाके में स्थित जनक सिनेमा के पास मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे पार्किंग में खड़ी तीन कारें जलकर खाक हो गईं। आग लगने के कारणों की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी बाहरी वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर अब तक दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंची हैं, जिससे आग से और अधिक नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पार्किंग में खड़ी अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।