नोएडा के सेक्टर 18 के कृष्णा प्लाजा में भीषण आग, आग लगने के कारणों को लेकर क्या बोले Addl CP शिव हरि मीणा
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा, (01 अप्रैल 2025): नोएडा के सेक्टर 18 स्थित कृष्णा प्लाजा में बुधवार सुबह भीषण आग लगने की खबर सामने आई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
इस घटना को लेकर जब टेन न्यूज संवाददाता हिमांशु ने नोएडा के एडिशनल सीपी शिवहरि मीणा से विशेष बात की तो उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही महज 4 मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और लगभग 10 मिनट के भीतर आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस त्वरित कार्रवाई के कारण सैकड़ों लोगों की जान बच गई। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस और प्रशासन पूरी कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।
आग लगने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर एडिशनल सीपी मीणा ने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, लेकिन सभी तथ्यों की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले की पूरी तरह से जांच की जाएगी और विस्तृत जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।