सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने खोली अखिलेश यादव की पोल, नेताओं से कैसा व्यवहार करते हैं अखिलेश?

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (27 मार्च 2025): समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता राजकुमार भाटी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। राजकुमार भाटी ने कहा है कि अखिलेश यादव जी के अंदर वे सारे गुण हैं जो एक बड़े नेता में होने चाहिए। क्या आपने उनके व्यक्तित्व की इन विशेषताओं पर कभी ध्यान दिया?

राजकुमार भाटी ने एक निजी पॉडकास्ट में इंटरव्यू के दौरान अखिलेश यादव के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि अखिलेश यादव जी एक बहुत शानदार नेता हैं। मैंने यह देखा है कि हम 2017 हारे, 2019 हारे और 2022 हारे तीनों बार में चुनाव के बाद अखिलेश जी से जब मिलने गया मैं यह सोच कर गया कि कुछ परेशान होंगे, हतोत्साहित होंगे। उनके चेहरे पर इतनी सकारात्मक ऊर्जा रहती है। 2017 का चुनाव तो हम बहुत बुरी तरह हारे थे, 47 सीटों पर सिमट गए थे।

अखिलेश यादव एकदम प्रसन्नचित्त मिलते हैं, एकदम उत्साह के साथ मिलते हैं, सकारात्मक ऊर्जा के साथ मिलते हैं और हमारा भी उत्साह आवर्धन करते हैं। 2022 में मैं चुनाव लड़ा और हारा, हालांकि मुझे 80 हजार वोट मिले, लेकिन चुनाव हारे। जब मैं हारने के बाद अखिलेश यादव से मिलने गया तो वे मुझसे कह रहे हैं कि चिंता की बात नहीं है मैं तुम्हें जीता हुआ मान रहा हूं। बहुत अच्छी वोट पाई है, बहुत अच्छा चुनाव लड़ रहे हो‌। तो इस तरह का कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हैं। मिलनसार हैं, कभी असभ्य भाषा नहीं बोलते, भाषा बहुत शालीन रखते हैं‌, राजनीतिक मुद्दों पर बात करते हैं, इधर-उधर फालतू की बातें नहीं करते हैं और ना ही किसी के लिए कठोर भाषा नहीं बोलते हैं।

आगे राजकुमार भाटी ने बताया कि अब तो उन्हें एक ही धुन है, कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) को न्याय कैसे मिले और उनका पूरा फोकस पीडीए को इंसाफ दिलाने पर है। और आजकल वह बहुत साफ तरीके से पाखंड के अंधविश्वास खिलाफ बोलते हैं और सामाजिक न्याय के पक्ष में बहुत मजबूती से बोलते हैं। जब भी मिलते हैं इसी बारे में बात करते हैं। बता दें कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के व्यक्तित्व को लेकर आप क्या सोचते हैं, अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें।।.


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।