नोएडा: औद्योगिक प्लॉट्स पर अवैध कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती, एक प्लॉट हुआ रद्द
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (10 दिसंबर 2024): नोएडा अथॉरिटी ने औद्योगिक क्षेत्र में अवैध कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। अथॉरिटी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) के निर्देश पर ऐसे अलॉटीज़ को लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं, जो इंडस्ट्रियल प्लॉट्स का इस्तेमाल तय उद्देश्यों के बजाय कमर्शियल कार्यों के लिए कर रहे हैं। बार-बार चेतावनी और नोटिस देने के बावजूद भी यदि गतिविधियां बंद नहीं की जातीं, तो ऐसे प्लॉट्स को रद्द करने का कदम उठाया जा रहा है।
इसी के तहत, सेक्टर-85 स्थित प्लॉट नंबर C-12/02 को कैंसिल कर दिया गया। यह प्लॉट ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग और सर्विस के लिए अलॉट किया गया था, लेकिन वहां बिना अनुमति के एक RT मोबाइल शोरूम संचालित किया जा रहा था। अथॉरिटी ने कई नोटिस भेजे और साइट पर चस्पा भी किए, लेकिन कार्रवाई न होने पर 9 दिसंबर 2024 को प्लॉट को रद्द कर दिया गया।
नोएडा अथॉरिटी ने बताया कि अन्य इंडस्ट्रियल प्लॉट्स पर भी अवैध गतिविधियों की जांच की जा रही है। जिन अलॉटीज़ को नोटिस भेजे गए हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा में अपनी गतिविधियां बंद करनी होंगी, अन्यथा उनके प्लॉट्स भी रद्द किए जा सकते हैं। अथॉरिटी का यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए है कि इंडस्ट्रियल प्लॉट्स का उपयोग केवल अलॉटेड उद्देश्यों के लिए ही किया जाए। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कमर्शियल गतिविधियां नियमों का उल्लंघन हैं और अन्य वैध अलॉटीज़ के लिए भी अनुचित हैं।।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।